खुलासा न्यूज,बीकानेर। जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र में स्कूटी को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना 22 सितंबर की सुबह जयपुर रोड़ की है। जहां पर ऑटो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस सम्बंध में बीएसएफ के हैड कांस्टेबल पवन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवायी है। परिवादी ने बताया कि ऑटो रिक्शे के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी पत्नी की स्कूटी के टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर सवार उसकी पत्नी, सहेली और उसके बेटे गिर गए। हादसे में तीनों के चोटेंं आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ