Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बबलू पीर ने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को दिया समर्थन, कहा—दीपक हमारे भाई, पूरी मजबूती से साथ खड़े

Bansal
2 weeks ago
बबलू पीर ने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को दिया समर्थन, कहा—दीपक हमारे भाई, पूरी मजबूती से साथ खड़े

खुलासा न्यूज,बीकानेर। नगर निगम चुनाव के वार्ड नंबर 73 से भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में बबलू पीर ने अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि दीपक पारीक एवं उनके परिवार के साथ उनके लंबे समय से पारिवारिक एवं घरेलू संबंध हैं। उन्होंने कहा कि दीपक पारीक उनके भाई हैं और वे चुनाव में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।
इस अवसर पर पीर साहब ने कहा कि इस मोहल्ले में किसी भी जाति-बिरादरी के घर बच्चा जन्म लेता है तो परंपरागत रूप से परिवारजन उसे दरगाह पर धोक लगवाने और पीर साहब का आशीर्वाद लेने के लिए लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि यह परंपरा क्षेत्र में वर्षों से चले आ रहे आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और सद्भाव की मिसाल है।

 


बबलू पीर ने स्पष्ट किया कि अनिल कुमार पुरोहित सहित उनके साथियों के साथ उनके आपसी पारिवारिक एवं भाईचारे के संबंध हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अथवा किसी व्यक्ति के संबंध में उनके द्वारा कोई गलत या आपत्तिजनक बात नहीं कही गई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि वीडियो को काट-छांट कर प्रस्तुत किया गया है, जबकि मूल वीडियो देखने पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाती है।
उन्होंने कहा कि सभी मतभेदों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में खड़े होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं दीपक पारीक के पक्ष में मतदान करेंगे और वार्डवासियों से भी उन्हें समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील करेंगे।
बबलू पीर ने कहा, दीपक हमारे भाई हैं। हम उनके साथ हैं और पूरी मजबूती से उनके समर्थन में खड़े हैं। हम उन्हें वोट देंगे और वार्डवासियों से भी दीपक पारीक के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।
उन्होंने वार्डवासियों से दीपक पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए मजबूत एवं सक्रिय नेतृत्व आवश्यक है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: