Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

राजस्थान में अगले 3 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, 20 मार्च को इन 21 जिलों में बारिश का अलर्ट

1 week ago
राजस्थान में अगले 3 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, 20 मार्च को इन 21 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में अगले 3 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, 20 मार्च को इन 21 जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। 18 से 20 मार्च के बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 18 मार्च को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावना है। इसके असर से मौसम अचानक बदलेगा।

खासकर जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ मेघगर्जन और तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्यतः शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार, 18 मार्च के लिए झुंझुनूं, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और फलौदी जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

19 और 20 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर अधिक रहेगा। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में तेज आंधी (40-50 किमी प्रति घंटा), बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

19 मार्च के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने 19 मार्च को अजमेर, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई माधोपुर, सिरोही, बीकानेर, हनुमानगढ़, जालोर, पाली, टोंक, उदयपुर और श्रीगंगानगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ मेघगर्जन और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा 19 मार्च को झुंझुनूं, सीकर, बालोतरा, बाड़मेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, जोधपुर, नागौर, फलौदी और जैसलमेर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कई हिस्सों में तेज आंधी (40-50 किमी प्रति घंटा), बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

20 मार्च के लिए मौसम विभाग की चेतावनी
20 मार्च को अजमेर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल—तिजारा, कोटपुतली—बहरोड, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर सहित 21 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट (मेघगर्जन/वज्रपात/ओलावृष्टि/तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा) जारी किया गया है। इस दौरान कुछ जगह ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश भी हो सकती है।

वहीं 20 मार्च को बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सिरोही, उदयपुर, बालोतरा, बीकानेर, जालोर, जोधपुर और फलौदी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बढ़ी किसानों की चिंता
इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई का कार्य जोर - शोर से चल रहा है। ऐसे में मौसम का मिजाज बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कटाई के इस महत्वपूर्ण समय पर मौसम में बदलाव फसलों के लिए खतरा बनता नजर आ रहा है। गांवों में गेहूं की फसल कटकर खेतों में पड़ी हुई है, जबकि कई जगहों पर फसल खलिहानों में एकत्रित की जा रही है।

ऐसे में अचानक मौसम खराब होने और अंधड़ या बारिश की आशंका से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। किसानों का कहना है कि यदि इस समय बारिश हो जाती है तो कटी हुई फसल भीग कर खराब हो सकती है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: