Khulasa Online
TM Jewellers
Bjp
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

26 सितंबर से लगातार 5 दिन बैंक बंद, शनिवार-रविवार के बाद 3 दिन की हड़ताल, बैंको ने ग्राहकों के लिए जारी की एडवाइजरी

Bansal
17 hours ago
26 सितंबर से लगातार 5 दिन बैंक बंद, शनिवार-रविवार के बाद 3 दिन की हड़ताल, बैंको ने ग्राहकों के लिए जारी की एडवाइजरी

26 सितंबर से लगातार 5 दिन बैंक बंद, शनिवार-रविवार के बाद 3 दिन की हड़ताल, बैंको ने ग्राहकों के लिए जारी की एडवाइजरी

बीकानेर। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर बैंक यूनियनों की ओर से 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की हड़ताल से खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। हड़ताल के साथ 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाओं का नियमित कामकाज लगातार पांच दिनों तक प्रभावित रह सकता है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी शाखा संबंधी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें।


बैंकिंग सेवाएं व अवकाश: तिथिवार कैलेंडर
26 सितंबर 2026 (शनिवार): माह का चौथा शनिवार (नियमित बैंक अवकाश)।

27 सितंबर 2026 (रविवार): साप्ताहिक सार्वजनिक अवकाश (बैंक बंद)।

28 सितंबर 2026 (सोमवार): यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल (पहला दिन)।

29 सितंबर 2026 (मंगलवार): बैंक यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल (दूसरा दिन)।

30 सितंबर 2026 (बुधवार): बैंक यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल (तीसरा दिन)।

वैकल्पिक सुविधाएं: SBI YONO, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, ATM/ADWM एवं ग्राहक सेवा केंद्र (CSP)।

छमाही क्लोजिंग के कारण बढ़ सकती है परेशानी

30 सितंबर को वित्तीय वर्ष की पहली छमाही समाप्त होने के कारण बैंकिंग क्षेत्र में क्लोजिंग से जुड़े काम भी प्रभावित होने की आशंका है। चेक क्लियरिंग, सेटलमेंट और अन्य शाखा आधारित सेवाओं पर असर पड़ सकता है। वहीं, एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, एनईएफटी और आरटीजीएस जैसी डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक सेवाएं उपलब्ध रहने की उम्मीद है, हालांकि किसी विशेष सेवा में बैंक या तकनीकी व्यवस्था के अनुसार अंतर हो सकता है।

बैंक ग्राहकों को सलाह दी गई है कि चेक से जुड़े काम, नकद निकासी, दस्तावेज जमा करने और अन्य जरूरी शाखा आधारित कार्य हड़ताल से पहले पूरे कर लें। नियमित ईएमआई, एसआईपी और अन्य भुगतान के लिए खाते में पर्याप्त राशि रखने की भी सलाह दी गई है। वित्त मंत्रालय और बैंक प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल न होने की अपील की गई है, जबकि UFBU ने फिलहाल 28-30 सितंबर की हड़ताल का आह्वान बरकरार रखा है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: