Khulasa Online
Breaking
• भीषण हादसा : सीएम के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल; महिला और बच्चे का हाथ कटकर अलग • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म का ऐलान, विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्शन, इनकी किताब पर आधारित होगा प्रोजेक्ट • ‘ईरान को गंभीर हो जाना चाहिए, इससे पहले देर हो जाए’ : ट्रंप ने दी समझौते की धमकी, कहा- पीछे जाने का मौका नहीं • ईरान की नौसेना का बड़ा दावा : अमेरिका के सबसे ताकतवर युद्धपोत अब्राहम लिंकन को बनाया निशाना, दागी मिसाइलें • पश्चिम एशिया पर सर्वदलीय बैठक खत्म : सरकार को मिला विपक्ष का साथ, रिजिजू बोले- तेल की कोई कमी नहीं, हालात स्थिर • भीषण हादसा : सीएम के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल; महिला और बच्चे का हाथ कटकर अलग • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म का ऐलान, विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्शन, इनकी किताब पर आधारित होगा प्रोजेक्ट • ‘ईरान को गंभीर हो जाना चाहिए, इससे पहले देर हो जाए’ : ट्रंप ने दी समझौते की धमकी, कहा- पीछे जाने का मौका नहीं • ईरान की नौसेना का बड़ा दावा : अमेरिका के सबसे ताकतवर युद्धपोत अब्राहम लिंकन को बनाया निशाना, दागी मिसाइलें • पश्चिम एशिया पर सर्वदलीय बैठक खत्म : सरकार को मिला विपक्ष का साथ, रिजिजू बोले- तेल की कोई कमी नहीं, हालात स्थिर
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बेसिक इंग्लिश स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम, टॉपर्स ने बढ़ाया मान

7 hours ago
बेसिक इंग्लिश स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम, टॉपर्स ने बढ़ाया मान

बेसिक इंग्लिश स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम, टॉपर्स ने बढ़ाया मान

बीकानेर। नयाशहर स्थित बेसिक इंग्लिश स्कूल का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम बेहद उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम रोशन किया।
कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में आयुष तंवर ने 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गुंजन सोनी और काव्या मंडन ने 94.67-94.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के डायरेक्टर नारायण व्यास ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 10 का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कुल 60 विद्यार्थियों में से 57 ने प्रथम श्रेणी, 1 ने द्वितीय श्रेणी, 1 ने तृतीय श्रेणी और 1 छात्र सप्लीमेंट्री में रहा।
इसी प्रकार कक्षा 8 के परिणाम में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा, जहां 84 विद्यार्थियों में से 55 ने ए ग्रेड, 29 ने बी ग्रेड प्राप्त किया, जबकि सी ग्रेड में कोई भी विद्यार्थी नहीं रहा।
कक्षा 5 के परीक्षा परिणाम में कुल 88 विद्यार्थियों में से 38 ने ए ग्रेड, 42 ने बी ग्रेड और 8 ने सी ग्रेड प्राप्त कर सफलता हासिल की।
डायरेक्टर नारायण व्यास ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय आगे भी इसी तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: