बीकानेर से गंगानगर पहुंचे बेनीवाल ने किया अब कलेक्ट्रेट कूच का एलान
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बुधवार को बीकानेर पहुंचे हनुमान बेनीवाल शाम होते-होते गंगानगर पहुंच गए। जहां पर नरसिंहपुरा-मांझूवास-बिरानी क्षेत्र में प्रस्तावित ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट के विरोध में चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुए। जहां पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा- अब हम कलेक्ट्रेट कूच करेंगे।
इससे पहले हनुमान बेनीवाल ने सरकार को आधे घंटे का अल्टमेटम दिया था। इसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया। तुरंत वार्ता के लिए मंच पर पहुंचा। वार्ता में श्रीगंगानगर एडीएम सुभाष, एडिशनल एसपी दीपक कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद हैं, जो बेनीवाल से वार्ता कर रहे हैं। हालांकि तीन दौर की वार्ता बेनतीजा रही। बता दें कि श्रीगंगानगर के नरसिंहपुरा-मांझूवास-बिरानी क्षेत्र में प्रस्तावित ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन 5 महीने से जारी है। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सहमति नहीं बनने के बाद आज गोविंद गोधाम गोशाला, नरसिंहपुरा-बिरानी में महापंचायत हो रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ