Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर में सजने लगी सट्टे की दुकानें एसपी कच्छावा के लिए बडी चुनौती

rk
2 months ago
बीकानेर में सजने लगी सट्टे की दुकानें एसपी कच्छावा के लिए बडी चुनौती


बीकानेर में सजने लगी सट्टे की दुकानें एसपी कच्छावा के लिए बडी चुनौती
बीकानेर। आईपीएल सीजन आज शाम से शुरु हो रहा है क्रिकेट का महाकुभ कह जाने वाले इस सीजन को बीकानेर के सटोरियों ने अपनी बिसात बिछा ली है। शहर के कई इलाको में सट्टे का बड़ा कारोबार चल रहा है। जहां मैच से पहले ही सटोरियों द्वारा अपने पेंटरों को लाइन दे दी जाती है जिससे वो अपना रुपये लगाते है लेकिन ये पुलिस की पकड़ में नही आयेंगे। अगर देखा जाये तो बीकानेर में सट्टे का कारोबार चरम पर है जहां एक मैच पर अरबों रुपये का सट्टा होता है। खुलासा ने इसको लेकर एक सटोरियों से बातचीत करने की कोशिश की तो उसने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि बीकानेर के अंदर सट्टे का कारोबार बहुत बड़े स्तर पर चल रहा है और सीरीज के दौरान नये पैंटर और जुड़े जाते है। उसने बताया कि शहर में कई बडे सट्ेबाज है जो एक दिन में अरबों रुपये का सट्टा करवाते है। शहर के जस्सूसर गेट, नत्थुसर गेट, झंवरों का चौक, लखोटियों का चौक, रांगड़ी चौक, बड़ा बाजार,गोपेश्वर बस्ती, बागड़ी हनुमान मंदिर के पास, व्यास कॉलोनी, पूगल फांटा और शहर की छोटी-छोटी गलियों में भी अपने ठिकाने बना रखे है। जहां तक पुलिस का पहुंचना मुश्किल है। अगर देखा जाये तो सबसे ज्यादा सट्टेबाज नयाशहर, कोतवाली, गंगाशहर, व्यास कॉलोनी, कोटगेट थाना है जहां सैकड़ों सट्टेबाज है जो सीजन में पूरी तरह से एक्टिव हो जाते है। 
सट्टेबाजों ने बदली सट्टे की सूरत
अब सट्टेबाजों ने पुलिस से बचने के लिए सट्टा करने वालों को मोबाइल में ऑनलाइन आईडी दे रखी है जहां से वो अपना काम कही पर भी कर सकते है और पुलिस की पकड़ में भी नहीं आते है। ये पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।
एसपी के लिए बड़ी चुनौती
बीकानेर में सट्टेबाजों पर शिंकजा कसना बीकानेर एसपी कच्छावा के लिए बड़ी चुनौती है क्योकि सट्टेबाज बड़े शातिर तरीके से सट्टे के कारोबार को अंजाम देते है। बीकानेर में सटोरियों का नेटवर्क इतना मजबूत हो चुका है लेकिन लगभग हर मोहल्ले में एक-दो सटोरिये काम कर रहे हैं, बल्कि नए सटोरिये भी तैयार कर रहे हैं। सट्‌टे खेलने और खिलाने के साथ ही क्रिकेट सट्टे के लिए भारी भरकम ब्याज पर राशि भी दी जा रही है। ब्याज बढऩे पर कई बार लोग तनाव में आकर आत्महत्या भी करते रहे हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: