भाजपा सोशल मीडिया टीम में रामचंद्र देया को फिर मिली जिम्मेदारी
भाजपा सोशल मीडिया टीम में रामचंद्र देया को फिर मिली जिम्मेदारी
बीकानेर देहात की नई कार्यकारिणी घोषित, नापासर के युवाओं में खुशी का माहौल,
भारतीय जनता पार्टी ने बीकानेर देहात सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित की है। इसमें नापासर के युवा रामचंद्र देया को एक बार फिर जिला सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी पुनर्नियुक्ति से नापासर के भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हीरेंद्र कौशिक तथा भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया का आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि देया संगठन की विचारधारा को डिजिटल माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ