Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भामाशाह के प्रयासों से पीबीएम में जल समस्या को होगा समाधान, ट्यूबवैल का किया भूमि पूजन

2 months ago
भामाशाह के प्रयासों से पीबीएम में जल समस्या को होगा समाधान, ट्यूबवैल का किया भूमि पूजन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। स्व. भागीरथ, लक्ष्मीनारायण, सूरजमल राठी अक्कासर वालों की स्मृति में रविवार को पीबीएम अस्पताल में ट्यूबवैल हेतु भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन अवसर पर भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल, पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका एवं सीआई मनोज शर्मा का आतिथ्य रहा। समाजसेवी रामधन डागा ने बताया कि पीबीएम में कैंसर अस्पताल के पास नई पानी टंकी के पास भूमि पूजन कर ट्यूबवेल का काम शुरू किया गया।

डागा ने बताया कि समाजसेवी रूपकिशोर व्यास की प्रेरणा से स्व. भागीरथ, लक्ष्मीनारायण, सूरजमल राठी की स्मृति में उनके परिवारजन शारदा देवी राठी, सत्यनारायण राठी, माणकचंद राठी, सुरेश राठी, सुनील राठी, राधेश्याम राठी, जयदयाल राठी द्वारा जल सेवा का यह कार्य किया जा रहा है। इस ट्यूबवैल के सुचारू होने से रोजाना प्रति घंटा करीब 50 से 55 हजार लीटर जल की आपूर्ति हो जाएगी।

 

 

लगभग 7 दिनों में पाईप लाइन बिछ भी जाएगी और डायरेक्ट सप्लाई शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि भीषण गर्मी के चलते पीबीएम में पानी की किल्लत होने पर राठी परिवार व रामकिशन डागा, रमेश छींपा  विनोद मोदी व रामधन डागा द्वारा ही विगत करीब 20 दिन पूर्व ट्रोमा सेंटर के पास ट्यूबवैल का पुनर्निर्माण करवाया गया था, जिससे उस समय पानी की लगभग 50 प्रतिशत समस्या का निवारण हो गया था। अब इस नए ट्यूबवैल संचालन से संभवत: जल की समस्या का सो फीसदी निवारण हो जाएगा। पूजन के दौरान प्रिंसिपल डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, पीबीएम अधीक्षक डॉ. बीसी घीया, बृजमोहन चांडक, विनोद मोदी, रमेश छींपा, शंकरसिंह राजपुरोहित, शंभु गहलोत, रमेश भाटी, सिंथेसिस डायरेक्टर जेठमल सुथार, डॉ. जितेन्द्र आचार्य, धीरज रांका, सीए मनमोहन मोदी आशीष बजाज एवं रामधन डागा आदि उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: