Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

भंवरलाल जांगिड़, अशोक भाटी और विनोरी गिरी को मिली अहम जिम्मेवारी

rk
1 week ago
भंवरलाल जांगिड़, अशोक भाटी और विनोरी गिरी को मिली अहम जिम्मेवारी

खुलासा न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा ने आज प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठोड़ के निर्देशानुसार ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमावत ने यह घोषणा की है। जिसमें 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 9 प्रदेश मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, मन की बात सहित विभिन्न कार्यक्रमों और प्रदेश प्रवक्ता की घोषणा की है।

 

ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में महामंत्री के रूप में भंवरलाल जांगिड़ को जगह मिली है। उन्हें प्रदेश की कार्यकारिणी में लेकर उनके कार्य का पुरस्कार दिया गया है। जांगिड़ पूर्व में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी जिम्मेवारी को निभाया है। जागिड़ पूर्व में दो बार ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष, देहात भाजपा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में कार्य कर चुके हैं। जांगिड़ ने प्रदेश कार्यकारिणी में महामंत्री बनाए जाने पर प्रदेश नेतृत्व और जिला नेतृत्व का आभार जताया है।

 

 
वहीं संघनिष्ठ अशोक भाटी को मन की बात कार्यक्रम का प्रदेश सह प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश सह प्रभारी बनाए जाने पर भाटी ने प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व के साथ केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया है। भाटी छात्र राजनीति से लेकर वर्तमान समय तक लगातार अपने अंदाज में राजनीति के लिए एक अलग पहचान रखते है। 


वहीं विनोद गिरी गुसाईं को प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में अहम जिम्मेदारी दी गयी है। गुसाईं पूर्व में भी संगठन के साथ सामाजिक संगठनों के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके है। श्रीडूंगरगढ़ से आने वाले गुसाईं पहले ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रह चुके है। वहीं दशनाम गोस्वामी समाज के वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष भी है। 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: