Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बड़ी खबर : राजस्थान में यहां 26 जनवरी से पहले 9500 किलो विस्फोटक पकड़ा, 1 अरेस्ट; दिल्ली ब्लास्ट में इसी का हुआ था इस्तेमाल

1 month ago
बड़ी खबर : राजस्थान में यहां 26 जनवरी से पहले 9500 किलो विस्फोटक पकड़ा, 1 अरेस्ट; दिल्ली ब्लास्ट में इसी का हुआ था इस्तेमाल

बड़ी खबर : राजस्थान में यहां 26 जनवरी से पहले 9500 किलो विस्फोटक पकड़ा, 1 अरेस्ट; दिल्ली ब्लास्ट में इसी का हुआ था इस्तेमाल 

राजस्थान के नागौर में पुलिस ने 26 जनवरी से पहले एक खेत से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। थांवला थाना इलाके के हरसौर गांव में शनिवार रात पुलिस ने दबिश दी। यहां 187 कट्टों (बोरियों) में 9,550 किलो अमोनियम नाइट्रेट रखा मिला।

नागौर एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि मौके से सुलेमान खान (50) को गिरफ्तार किया गया है। वह हरसौर का रहने वाला है और उस पर पहले से 3 केस दर्ज हैं।

दरअसल अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में भी किया गया था। इससे एक दिन पहले, 9 नवंबर को आतंकी मॉड्यूल से जुड़ी छापेमारी में करीब 3 हजार किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था।

केंद्रीय एजेंसियां भी करेंगी पूछताछ
एसपी ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी वैध-अवैध माइनिंग करने वालों को विस्फोटक बेचता था। हालांकि विस्फोटक मिलने की सूचना केंद्रीय एजेंसियों को भी दी गई है। वे भी सुलेमान से आकर पूछताछ करेंगी।

डेटोनेटर और फ्यूज वायर भी मिले
एसपी ने बताया मौके से करीब 9550 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया है, जिसे 187 कट्टों में भरकर रखा गया था। ​बरामद किए गए सामान में अमोनियम नाइट्रेट के अलावा भारी मात्रा में डेटोनेटर और फ्यूज वायर भी शामिल हैं।

पुलिस ने मौके से 9 कार्टून डेटोनेटर, 12 कार्टून और 15 बंडल नीली बत्ती वायर, 12 कार्टून और 5 बंडल लाल बत्ती वायर जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: