बडी खबर: पंचायत चुनाव के लिए बजट जारी, बीकानेर को मिला 7 करोड़ रुपये के करीब बजट
बडी खबर: पंचायत चुनाव के लिए बजट जारी, बीकानेर को मिला 7 करोड़ रुपये के करीब बजट
जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी व्यवस्थाओं के लिए 210 करोड़ 35 लाख 48 हजार 400 रुपए का बजट आवंटित किया है। यह राशि राज्य के 41 जिलों में चुनाव से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जारी की गई है। आयोग के बजट आवंटन पत्र के अनुसार राशि का उपयोग मतदान केंद्रों, वीडियोग्राफी, बैलेट पेपर एवं अन्य प्रिंटिंग, परिवहन, वाहन, मतदान दलों के मानदेय, रिफ्रेशमेंट, विज्ञापन, टेंट-बैरिकेडिंग, लाइट-माइक, स्ट्रॉन्ग रूम और अन्य चुनावी खर्चों के लिए किया जाएगा।
जिलेवार आवंटन में सबसे अधिक बजट जयपुर को मिला है। जिले के लिए 9 करोड़ 70 लाख 56 हजार 900 रुपए मंजूर किए गए हैं। इसके बाद सीकर जिले को 8 करोड़ 22 लाख 71 हजार 250 रुपए और भीलवाड़ा को 8 करोड़ 6 लाख 95 हजार 350 रुपए का आवंटन हुआ है। वहीं सबसे कम बजट सलूंबर जिले को 2 करोड़ 41 लाख 94 हजार 700 रुपए मिला है।
किस जिले को कितना बजट मिला?
जिला बजट आवंटन
अजमेर 4,60,25,550
अलवर 5,99,30,550
बालोतरा 5,03,82,450
बांसवाड़ा 6,32,21,400
बारां 4,10,66,100
बाड़मेर 6,60,95,100
ब्यावर 3,58,74,900
भरतपुर 4,11,12,450
भीलवाड़ा 8,06,95,350
बीकानेर 7,00,34,850
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ