बडी खबर: कांग्रेस 42 से 50 पहुंची, आखिर कैसे पलटा खेल, कल्ला 20 वोटों से विजय
बडी खबर: कांग्रेस 42 से 50 पहुंची, आखिर कैसे पलटा खेल, कल्ला 20 वोटों से विजय
बीकानेर। बीकानेर नगर निगम के महापौर चुनाव में कांग्रेस ने आखिरकार अपना बोर्ड बना लिया। सोमवार को हुए मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला 50 वोट हासिल कर बीकानेर के नए मेयर बन गए हैं।भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह शेखावत को 30 वोटों से संतोष करना पड़ा। 80 सदस्यीय नगर निगम में बहुमत के लिए 41 वोटों की जरूरत थी। कल्ला ने 50 वोट लाकर न सिर्फ बहुमत हासिल किया बल्कि भाजपा की क्रॉस वोटिंग की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कल्ला 20 वोट से विजय रहे।
सुबह तक भाजपा 8 निर्दलीय के साथ 35 वोटों का दावा कर रही थी और 6 वोट तोडऩे की रणनीति पर काम कर रही थी, लेकिन नतीजों ने साफ कर दिया कि कांग्रेस अपने सभी 42 पार्षदों के साथ-साथ 8 निर्दलीय पार्षदों को भी अपने साथ लाने में कामयाब रही। माना जा रहा है कि कांग्रेस की होटल पॉलिटिक्स और वरिष्ठ नेताओं की निगरानी काम कर गई। जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है। अनिल कल्ला को समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ