Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बड़ी खबर: कांग्रेस हुई एकजुट, नसीम बानो बनीं उपमहापौर पद की एकमात्र प्रत्याशी

Bansal
6 hours ago
बड़ी खबर: कांग्रेस हुई एकजुट, नसीम बानो बनीं उपमहापौर पद की एकमात्र प्रत्याशी

बड़ी खबर: कांग्रेस हुई एकजुट, नसीम बानो बनीं उपमहापौर पद की एकमात्र प्रत्याशी

बीकानेर। नगर निगम के उपमहापौर चुनाव को लेकर कांग्रेस ने नामांकन वापसी के बाद अपना प्रत्याशी तय कर लिया है। नसीम बानो अब उपमहापौर पद के लिए कांग्रेस की एकमात्र प्रत्याशी रह गई हैं।

जानकारी के अनुसार उपमहापौर पद के लिए कांग्रेस के अन्य पांच पार्षदों ने अपने-अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद नसीम बानो के नाम पर पार्टी के भीतर सहमति बन गई और अब वे कांग्रेस की ओर से आधिकारिक प्रत्याशी हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी में सहमति बनने के बाद अन्य दावेदारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं।

नामांकन वापसी के बाद कांग्रेस ने उपमहापौर चुनाव के लिए अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। अब चुनाव की आगे की प्रक्रिया नसीम बानो के एकमात्र कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में आगे बढ़ेगी। हालांकि उपमहापौर पद की अंतिम चुनावी स्थिति अन्य प्रत्याशियों के नामांकन और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: