Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बड़ी खबर : जयपुर में विदेशी पर्यटकों से भरी महाराजा एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, इंजन पटरी पर रखे लोहे के एंगल से टकराया

2 months ago
बड़ी खबर : जयपुर में विदेशी पर्यटकों से भरी महाराजा एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, इंजन पटरी पर रखे लोहे के एंगल से टकराया

बड़ी खबर : जयपुर में विदेशी पर्यटकों से भरी महाराजा एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, इंजन पटरी पर रखे लोहे के एंगल से टकराया

जयपुर। विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली बड़ी साजिश सोमवार रात जयपुर में सामने आई। महात्मा गांधी हॉस्पिटल स्थित रेलवे फाटक के पास अज्ञात लोगों ने महाराजा एक्सप्रेस टूरिस्ट ट्रेन को बेपटरी करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर भारी लोहे की एंगल रख दी।

हालांकि लोको पायलट की सतर्कता से समय रहते ट्रेन रोक दी गई, जिससे ट्रेन में सवार विदेशी पर्यटकों की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने शिवदासपुरा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

4 से 5 लोहे की एंगलों से महाराजा ट्रेन का इंजन टकराया

आरपीएफ सीनियर डीएससी ओंकार सिंह ने बताया कि विदेशी पर्यटकों के लिए चलाई जा रही 00240 महाराजा एक्सप्रेस सोमवार रात 11.02 बजे सवाईमाधोपुर से जयपुर जा रही थी। इस दौरान सांगानेर-शिवदासपुरा स्टेशन के बीच 4 से 5 लोहे की एंगलों से महाराजा ट्रेन का इंजन टकरा गया। इस दौरान लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रेन को समय रहते रोक किया और कंट्रोल रूम को सूचना दी।

सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम डॉग स्क्वॉयड और स्पेशल फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। जहां मौके पर पटरी से एंगलों को हटाया गया। एंगल पर सिमेंट के ब्लॉक लगे थे। अगर ट्रेन स्पीड में इससे टकराती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

डीएससी ओंकार ने बताया- कि हमारी ओर से शिवदासपुरा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जानबूझकर ट्रेन को डिरेल-मेंट करने की साजिश के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया है। लेकिन प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है, जैसे कोई नशेड़ी लोहे की एंगल को पटरी पर लेकर आ गए।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: