Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

बडी खबर: बदमाशों ने दिनदहाड़े बच्चे का अपहरण करने का किया प्रयास,मां के आते ही भागे

rk
1 week ago
बडी खबर: बदमाशों ने दिनदहाड़े बच्चे का अपहरण करने का किया प्रयास,मां के आते ही भागे

 

बडी खबर: बदमाशों ने दिनदहाड़े बच्चे का अपहरण करने का किया प्रयास,मां के आते ही भागे
बीकानेर।  श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े बच्चे को उठाकर ले जाने की नाकाम कोशिश की घटना सामने आई है। बच्चे के चिल्लाने पर मां के आ जाने से अपहरणकर्ता छोडक़र भाग गया।
घटना के बाद परिजनों ने रविवार को पुलिस को परिवाद देकर आरोपी गिरोह को पकडऩे की मांग है। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। कस्बे के वार्ड एक निवासी पीडि़त शिव माली ने बताया कि शनिवार दोपहर को करीब 2 बजे उसका 8 वर्षीय बेटा दक्ष माली घर के आंगन में खेल रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक अज्ञात युक्क ने दक्ष को बाहर आने का इशारा किया। जैसे ही दक्ष व्यक्ति के पास पहुंचा आरोपी ने उसे पकडक़र उसका मुंह बंद कर दिया। बच्चे ने हौसला दिखाते हुए अपनी मां को आवाज लगाई। अंदर पूजा कर रही मां दौडक़र बाहर आ गई। मां को देख आरोपी ने बच्चे के पेट पर मुक्का मास्कर उसे नीचे जमीन पर गिरा दिया और मौके से फरार हो गया।
पिता शिव माली ने बताया कि आरोपी ने सफेद रंग का कमीज पहन रखा था और मुंह पर कपड़ा लगाया हुआ था।
परिवाद के बाद रविवार को शाम एएसआई रोहिताश भाटी घटना स्थल पर पहुंच कर बच्चे, पिता और आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। वहीं दूसरी ओर दिन में हुई अपहरण की नाकाम कोशिश के बाद ग्रामीणों में रोष है। कोलायत के पूर्व सरपंच देवी सिंह, भागीरथ सिंह फौजी ने कहा कि दिन दहाड़े इस तरह की घटना से स्पष्ट है कि आरोपियों में पुलिस के प्रति डर खत्म हो गया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करें जिससे ऐसी घटना दुबारा नहीं हो। एएसआई रोहिताश ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज
खंगाले जा रहे हैं। आरोपी एक है या पुरा गिरोह इसका पता किया जा रहा है। फिलहाल ग्रामीण सचेत रहे तथा संदिग्ध व्यक्ति लगने पर पुलिस को सूचना देवे। खबर लिखे जाने तक इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

श्रमिकों का करवाएं वेरिफिकेशन, नहीं तो होगी कार्रवाई-
कोलायत सीआई जसवीर कुमार ने घटना के बाद कहा कि थाना क्षेत्र के सभी सोलर प्लांट, जीएसएस, रेलवे, खेतो, खदानों, दुकानों आदि में काम करने वाले लेबर का पुलिस वेरिफिकेशन करवाएं। जिससे आपराधिक मामलों को कम किया जा सके। यदि श्रमिकों का वेरिफिकेशन नहीं करवाया जाता है तो पुलिस अभियान चलाकर बिना वेरिफिकेशन के काम कर रही लेबर और संबंधित ठेकेदार, खेत मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: