बड़ी खबर: बीकानेर में कल्ला बने महापौर, कांग्रेस बोर्ड बनने में हुई सफल
बड़ी खबर: बीकानेर में कल्ला बने महापौर, कांग्रेस बोर्ड बनने में हुई सफल
बीकानेर नगर निगम को सोमवार सुबह 10 बजे महापौर पद के लिए मतदान प्रक्रिया शुरु हुई जो दोपहर 1 बजे तक चली। मतदान के दौरान दोनों पार्टियों के पार्षदों को बाड़ेबंदी से निगम तक लेकर जहां भाजपा अपने पार्षदों को अलग अलग वाहनों से लेकर आई तो वहीं कांग्रेस ने एकजुटता के साथ एक ही बस से निगम पहुंचे। इससे पहले सुबह महापौर के दोनों प्रत्याशी निगम पहुंच गये। मतदान के दौरान निगम कार्यालय को पुलिस की छावनी बना दी गई। जहां कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ उतरी है तो वहीं भाजपा अपने 27 पार्षद व निर्दलीयों के साथ बोर्ड बनाने के लिए पूरी कोशिश करती नजर आई। लेकिन मतदान प्रक्रिया के बाद दोपहर को मतगणना हुई जिसमें कांग्रेस के अनिल कल्ला को 50 वोट मिले और वे विजय घोषित किये गये। वहीं भाजपा के सुरेन्द्र सिंह शेखावत को30 वोट मिले उनको हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस महापौर चुनाव में जिस तरह से सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने चुनाव लड़ा जिससे एकबारगी लग रहा था कि भाजपा किस भी तरह से बोर्ड बना लेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ