Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बडी खबर: तीन हत्यों के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

1 week ago
बडी खबर: तीन हत्यों के मामले में  फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

 

बडी खबर: तीन हत्यों के मामले में पुलिस ने फराीर चल दो आरोपियों को दबोचा
बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के सुरजनवाली गांव में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के दो मुख्य आरोपियों रहमत और सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहे थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी।गौरतलब है कि सुरजनवाली गांव में आपसी रंजिश और विवाद के चलते हुए खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन किया था।एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन तथा एएसपी बनवारी लाल मीणा के सुपरविजन में छत्तरगढ़ थानाधिकारी नवनीत सिंह और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच कर रही है। साथ ही अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही अन्य संदिग्धों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: