Khulasa Online
Breaking
• रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर ब्रेकिंग: खेजड़ी के लिए आज बीकानेर बंद, स्कूलों में छुट्टी को लेकर आई बड़ी खबर

1 month ago
बीकानेर ब्रेकिंग: खेजड़ी के लिए आज बीकानेर बंद, स्कूलों में छुट्टी को लेकर आई बड़ी खबर

बीकानेर ब्रेकिंग: खेजड़ी के लिए आज बीकानेर बंद, स्कूलों में छुट्टी को लेकर आई बड़ी खबर 

बीकानेर। खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत आज बीकानेर बंद की घोषणा की गई है। पर्यावरण प्रेमियों की अपील के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। बंद को लेकर व्यापारिक संगठनों ने समर्थन दिया है, वहीं शहरी क्षेत्र के सरकारी व निजी स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) ने सोमवार को शहरी क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लंच टाइम के बाद छुट्टी के आदेश जारी किए हैं।

आदेश रविवार रात करीब साढ़े दस बजे जारी किया गया, जिसके बाद शहरी स्कूलों में अवकाश का माहौल बन गया। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बंद के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी से विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: