Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई बड़ी खबर, जाने इस बार कब होगी

1 month ago
बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई बड़ी खबर, जाने इस बार कब होगी

बीकानेर: नहरबंदी को लेकर आई बड़ी खबर, जाने इस बार कब होगी 

बीकानेर। पंजाब में करीब 16 किमी अधूरी राजस्थान की मरम्मत 21 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए पंजाब राजस्थान कैनाल में 60 दिन की नहरबंदी 21 मार्च से लेगा जो 20 मई तक चलेगी। फिर भी 21 मार्च से 20 अप्रैल तक पीने लायक करीब 2000 क्यूसेक पानी मिलता रहेगा। 21 अप्रैल से नहर में पूरी तरह पानी बंद हो जाएगा और एक महीने तक जमा पानी से ही काम चलाना होगा। राहत ये है कि बीछवाल में दूसरा जलाशय तैयार है और उसमें पानी भरकर बीछवाल से जुड़े इलाके में पेयजल कटौती नहीं करनी होगी। दरअसल 2019 में केन्द्र,पंजाब और राजस्थान सरकार के बीच जो पंजाब सीमा में आने वाली राजस्थान कैनाल की मरम्मत के लिए जो एमओयू हुआ था वो पंजाब को 2022 में पूरा करना था मगर 2026 में भी नहरबंदी की लेकर मरम्मत का काम चल रहा है। उसकी वजह है कि 2019 में एमओयू होने के बाद 2020 में जो काम होना था वो कोरोना के कारण नहीं हो पाया। 2021 में काम की शुरूआत हुई।

3 साल में खत्म करना था काम मगर रफ्तार धीमी होने के कारण वो 2023 में भी खत्म नहीं हो पाया। 2024 में चला और 2025 में काम पूरा होने वाला था मगर पिछले साल भारत-पाक के बीच गरमागरमी के माहौल के कारण नहरबंदी तो ली, मगर 10 दिन बाद खत्म कर दिया क्योंकि पंजाब पिछले साल काम करने की स्थिति में नहीं था। इसलिए माना जा रहा है कि इस साल 60 दिन की नहरबंदी लास्ट है। अगर पंजाब में बची 16 किमी नहर की मरम्मत हो गई तो अगले साल से सिर्फ 15 दिन की मेंटीनेंस के लिए नहरबंदी होगी। ^ 21 मार्च से नहरबंदी प्रस्तावित है। ऐसा पंजाब से ​इनपुट मिला है। बाकी आगे निर्णय लिया जाएगा। विवेक गोयल, चीफ इंजीनियर, आईजीएनपी

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: