Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बडी खबर : पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम इस दिन घोषित होगा

1 week ago
बडी खबर : पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम इस दिन घोषित होगा


बडी खबर : पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम इस दिन घोषित होगा
बीकानेर। राजस्थान में कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राजस्थान बोर्ड ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक पोस्ट के जरिए रिजल्ट की तारीख की पुष्टि कर दी है। बोर्ड के अनुसार दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम 24 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकेंगे।
राजस्थान में हर साल बड़ी संख्या में विद्यार्थी कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होते हैं। इस बार भी प्रदेशभर से लाखों छात्रों ने परीक्षा दी है। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है और तय तारीख पर परिणाम जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे।
इतने लाख विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
इस वर्ष राजस्थान में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थीं। इन दोनों परीक्षाओं में प्रदेशभर से करीब 26.54 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
परीक्षाएं समाप्त होने के बाद से ही विद्यार्थी और अभिभावक रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख घोषित होने के बाद सभी को बड़ी राहत मिली है। माना जा रहा है कि तय समय पर रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा।
ऐसे चेक करें 5वीं और 8वीं का रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं आसानी से ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करनी होगी। इसके बाद होमपेज पर कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का लिंक अलग-अलग दिखाई देगा।
जिस कक्षा का परिणाम देखना है, उस लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। जानकारी भरने के बाद स्क्रीन पर उनका रिजल्ट दिखाई देगा। छात्र यहां से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: