Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बडी खबर: प्रिंसिपल सहित तीन टीचर सस्पेंड निरीक्षण में नहीं मिला एक भी छात्र

rk
2 months ago
बडी खबर: प्रिंसिपल सहित तीन टीचर सस्पेंड निरीक्षण में नहीं मिला एक भी छात्र

बडी खबर: प्रिंसिपल सहित तीन टीचर सस्पेंड निरीक्षण में नहीं मिला एक भी छात्र
बीकानेर।  सरकारी स्कूलों में एडमिशन के प्रति लापरवाही सामने आने पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बीकानेर में एक प्रिंसिपल सहित तीन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया। औचक निरीक्षण के दौरान एक स्कूल में एक भी छात्र नहीं मिला, जबकि अन्य स्कूलों में शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।
बामनवाली स्कूल में शून्य छात्र, प्रिंसिपल सस्पेंडनिदेशक जाट लूणकरणसर ब्लॉक के सरकारी स्कूलों के निरीक्षण पर पहुंचे थे। बामनवाली गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक भी छात्र मौजूद नहीं था। प्रिंसिपल द्वारा केवल पांच नए प्रवेश होने की जानकारी दी गई, जबकि आंगनबाड़ी से छात्रों को स्कूल में लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया था। इस पर प्रिंसिपल राजन सिंह को सस्पेंड करते हुए 16 सीसीए के तहत नोटिस जारी किया गया।
हंसेरा स्कूल में शिक्षक व सहायक अनुपस्थितहंसेरा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापिका रजनी बाला (लेवल-2, अंग्रेजी) और विद्यालय सहायक गिरधारी लाल मूंड बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर दोनों को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए गए। वहीं कार्यवाहक प्राचार्य भंवर लाल के खिलाफ राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 16 के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सात कार्मिक नदारद, व्यवस्थाएं भी जांची इसी स्कूल में सात कार्मिक अनुपस्थित मिले, जिस पर निदेशक ने नाराजगी जताई। इसके अलावा धीरेरा गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल का भी निरीक्षण किया गया, जहां प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: