Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकाजी ग्रुप के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल का पांच क्विंटल चंदन की लकड़ी से हुआ अंतिम संस्कार, देखे वीडियों

3 months ago
बीकाजी ग्रुप के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल का पांच क्विंटल चंदन की लकड़ी से हुआ अंतिम संस्कार, देखे वीडियों


बीकाजी ग्रुप के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल का पांच क्विंटल चंदन की लकड़ी से हुआ अंतिम संस्कार, देखे वीडियों
बीकानेर।बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के सीएमडी और प्रख्यात उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल (74) का आज (शुक्रवार) अंतिम संस्कार किया गया। उनके इकलौते बेटे दीपक अग्रवाल ने मुखाग्नि दी।
बीकानेर के सतीमाता मंदिर के पास अग्रवाल समाज के श्मशान घाट में करीब 5 क्विंटल चंदन की लकड़ी की चिता बनाई गई थी।
इससे पहले अंतिम यात्रा सार्दुलगंज स्थित शिवरतन अग्रवाल के आवास से निकली। इस दौरान 'फन्ना बाबू अमर रहे' के नारे लगे। अंतिम यात्रा नत्थूसर गेट होते हुए श्मशान घाट पहुंची।
23 अप्रैल (गुरुवार) की सुबह चेन्नई में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। बीकानेर में उन्हें शिवरतन अग्रवाल से ज्यादा च्फन्ना बाबूज् के नाम से जाना जाता था।
शिवरतन अग्रवाल की पार्थिव देह गुरुवार रात करीब 9:30 बजे चार्टर प्लेन से बीकानेर लाई गई। उनके साथ परिवार के सदस्य भी 4 अलग-अलग चार्टर विमानों से पहुंचे।
शोक में शुक्रवार को दोपहर तक बीकानेर शहर के बाजार बंद रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: