Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: भीषण आग से 10 बीघा गेहूं की फसल राख, किसानों को भारी नुकसान

rk
2 months ago
बीकानेर: भीषण आग से 10 बीघा गेहूं की फसल राख, किसानों को भारी नुकसान

बीकानेर: भीषण आग से 10 बीघा गेहूं की फसल राख, किसानों को भारी नुकसान

बीकानेर: जिले के कालू कस्बे के पास स्थित शेखसर गांव में बुधवार को भीषण आग लगने से दो किसानों की करीब 10 बीघा गेहूं (कनक) की फसल जलकर राख हो गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुमार पुत्र अर्जुन राम धतरवाल और भगवाना राम पुत्र कानाराम धतरवाल के खेतों में लगी इस आग से दोनों किसानों की लगभग 5-5 बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। आग लगते ही किसानों ने ट्यूबवेल चलाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और काफी फसल जल गई।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि 132 जीएसएस से कपूरीसर जाने वाली बिजली लाइन के ढीले तार इस हादसे की वजह बने। आंधी-तूफान के दौरान कटा हुआ गेहूं हवा में उड़कर इन तारों से टकराया, जिससे चिंगारी निकली और आग भड़क उठी। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते ढीले तारों की मरम्मत कर दी जाती, तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था।

सूचना मिलने पर तहसीलदार विनोद पूनिया ने हल्का पटवारी पार्वती को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रभावित किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई मिल सके।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: