बीकानेर: बाईपास के पास मिला 10 दिन पुराना शव , जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर: बाईपास के पास मिला 10 दिन पुराना शव , जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर। देर रात उदयरामसर बाईपास स्थित आसोपा धोरे के पास बनी एक कुटिया में साधु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक को मणिनाथ बाबा के नाम से जाना जाता था। घटना की सूचना मिलते ही ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम मौके पर पहुंची। हाजी नसीम, मोहम्मद जुनैद खान और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ पहुंचकर सहायता कार्य में जुट गए।
इसके बाद गंगाशहर थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल हरसुखराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मौके पर समाजसेवी संस्थाओं के कई सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने पुलिस और प्रशासन का सहयोग किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ