Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर:  खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से 13 वर्षीय बालिका की मौत

2 months ago
बीकानेर:  खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से 13 वर्षीय बालिका की मौत

बीकानेर:  खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से 13 वर्षीय बालिका की मौत

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव लालासर की रोही में एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालिका की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई।  मृतका की पहचान भारती पुत्री बाबूलाल मेघवाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बालिका खेत में डिग्गी के पास कृषि कार्य कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में जा गिरी। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

मृतका के चाचा सिकंदर पुत्र जालाराम मेघवाल निवासी लालासर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनका परिवार खेत में बनी ढाणी में निवास करता है। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे भारती डिग्गी में गिर गई थी। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहरे पानी के कारण उसे समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका।काफी मशक्कत के बाद बालिका को बाहर निकालकर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चाचा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच एसआई मोहनलाल को सौंपी गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: