बीकानेर: खेत की डिग्गी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत
बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र के चूंटीसरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक के चाचा डूंगरराम पुत्र मोहनराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 15 वर्षीय विकास पुत्र किसनाराम जाट 15 जून को खेत पर गया हुआ था। इसी दौरान खेत में बनी पानी की डिग्गी के पास उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया।
बताया जा रहा है कि डिग्गी की गहराई अधिक होने के कारण विकास बाहर नहीं निकल सका और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा किशोर को डिग्गी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर देशनोक थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।
पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ