Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर: करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय लड़के की मौत

1 month ago
बीकानेर: करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय लड़के की मौत

बीकानेर: करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय लड़के की मौत 

खुलासा न्यूज़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव तोलियासर की रोही में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में किसान के पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कितासर भाटीयान निवासी परमेश्वर लाल पुत्र भंवरलाल जाट तोलियासर की रोही में खेत काश्त करता है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे उसका 15 वर्षीय पुत्र लालचंद खेत में बने कुंए पर पाइप बदलने के लिए केबल बाहर निकाल रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया।

करंट लगने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई मोहनलाल ने शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: