Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: 17 वर्षीय किशोरी लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

1 week ago
बीकानेर: 17 वर्षीय किशोरी लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर: 17 वर्षीय किशोरी लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
 
बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
 
पुलिस के अनुसार, परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि 16 जुलाई की रात परिवार के सभी सदस्य ढाणी में सो रहे थे। देर रात जब परिजनों की नींद खुली तो किशोरी घर पर नहीं मिली। इसके बाद आसपास के क्षेत्र और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
 
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि किशोरी घर से कुछ नकदी और सोने-चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई है। परिजनों ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया है।
 
जसरासर थाना पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ-साथ पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: