Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: खेत की डिग्गी में गिरने से 19 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत

1 week ago
बीकानेर: खेत की डिग्गी में गिरने से 19 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत
बीकानेर: खेत की डिग्गी में गिरने से 19 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत
 
बीकानेर। बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में खेत में बनी पानी की डिग्गी में गिरने से 19 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम करीब 7 बजे चक 2 डीएल तखतपुरा गांव में हुआ। जानकारी के अनुसार, भागीरथ जाट की 19 वर्षीय पुत्री सरिता खेत में बनी डिग्गी पर मोटर बंद करने के लिए गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी से भरी डिग्गी में गिर गई। पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
घटना की सूचना मिलते ही तखतपुरा सरपंच गिरधारी धतरवाल ने छत्तरगढ़ पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छत्तरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: