Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सादुल क्लब में बीकानेर क्रिकेट क्लब का क्रिकेट महोत्सव, रोमांचक मुकाबलों के साथ खिलाड़ियों का सम्मान

Bansal
shiv
shiv2
6 hours ago
सादुल क्लब में बीकानेर क्रिकेट क्लब का क्रिकेट महोत्सव, रोमांचक मुकाबलों के साथ खिलाड़ियों का सम्मान

सादुल क्लब में बीकानेर क्रिकेट क्लब का क्रिकेट महोत्सव, रोमांचक मुकाबलों के साथ खिलाड़ियों का सम्मान

सीजन बॉल और टेनिस बॉल के तीन मुकाबले खेले गए, BCC ने नए क्रिकेट प्रेमियों को भी क्लब से जुड़ने का दिया आमंत्रण

बीकानेर। बीकानेर क्रिकेट क्लब (BCC) की ओर से रविवार, 4 अक्टूबर को सादुल क्लब में एक दिवसीय क्रिकेट महोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह से शाम तक चले आयोजन में दो सीजन बॉल और एक टेनिस बॉल मुकाबला खेला गया। खिलाड़ियों के लिए नाश्ते और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था के साथ आयोजन के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया।

दिन का पहला सीजन बॉल मुकाबला BCC A और BCC B के बीच खेला गया। BCC A की कप्तानी रोहित गहलोत और BCC B की कप्तानी मनीष देवड़ा ने की। मुकाबले में BCC B के 176 रनों के जवाब में BCC A ने लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की। राहुल भाटी ने नाबाद 60 रन की शानदार पारी खेली, जबकि हरीश कुमावत और सरताज समदानी ने भी बल्ले से प्रभावी प्रदर्शन किया।

टेनिस बॉल मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण अनिल रावत ‘टाइगर’ की विस्फोटक बल्लेबाजी रही। उन्होंने महज 24 गेंदों में 65 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। गेंदबाजी में अरिहंत ने तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में BCC B ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

दूसरे सीजन बॉल मुकाबले में रविंद्र गहलोत ने 48 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए विनय ने नाबाद 45, राहुल भाटी ने 43 और सूरज तंवर ने नाबाद 42 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में रोहित गहलोत ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। BCC A ने यह मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया।

आयोजन के समापन पर विजेता टीमों और शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में प्रतिस्पर्धा के साथ खिलाड़ियों के बीच दोस्ती, आपसी मेलजोल और खेल भावना भी देखने को मिली।

नए खिलाड़ियों को भी BCC से जुड़ने का आमंत्रण

बीकानेर क्रिकेट क्लब का उद्देश्य केवल क्रिकेट मैच आयोजित करना नहीं, बल्कि शहर के क्रिकेट प्रेमियों को एक सक्रिय और संगठित क्रिकेट कम्युनिटी से जोड़ना है। BCC वर्तमान में सीजन बॉल, हार्ड टेनिस बॉल और टर्फ क्रिकेट के नियमित आयोजन कर रहा है और अपनी कम्युनिटी में नए सदस्यों को भी जोड़ रहा है।

क्लब से जुड़ने के लिए पेशेवर क्रिकेटर होना आवश्यक नहीं है। युवा खिलाड़ियों के साथ ऐसे क्रिकेट प्रेमियों का भी स्वागत है, जो पढ़ाई, नौकरी, व्यवसाय या अन्य जिम्मेदारियों के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहे और अब दोबारा मैदान पर लौटना चाहते हैं।

आने वाले समय में BCC की योजना नई टीमें तैयार करने, नियमित मुकाबले कराने तथा बीकानेर की अन्य क्रिकेट टीमों और क्लबों के साथ मैच आयोजित करने की है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: