बीकानेर: 38 वर्षीय व्यक्ति ने खेजड़ी के पेड़ से लटक कर दी जान, पुलिस जुटी जाँच में
बीकानेर: 38 वर्षीय व्यक्ति ने खेजड़ी के पेड़ से लटक कर दी जान, पुलिस जुटी जाँच में
बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के रामसर गांव में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। घटना 30 सितंबर की बताई जा रही है। मृतक के भाई डूंगरराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार, डूंगरराम का 38 वर्षीय भाई मुन्नीराम मेघवाल खेजड़ी के पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजनों ने उसे पेड़ से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ