बीकानेर: 51 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर
बीकानेर: 51 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर
बीकानेर। जिले के जामसर थाना क्षेत्र के बांधा गांव में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मृतक के पुत्र ताराचंद जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पिता हनुमानाराम जाट (51) पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी से ग्रसित थे और उनका उपचार चल रहा था।
बताया गया कि घटना के समय हनुमानाराम घर पर अकेले थे। इसी दौरान उन्होंने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर जामसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। बाद में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों और अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ