Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शव पीबीएम मोर्चरी में रखवाया

1 month ago
बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शव पीबीएम मोर्चरी में रखवाया

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शव पीबीएम मोर्चरी में रखवाया

बीकानेर। शहर के पवनपुरी क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जानकारी के अनुसार 9 जून की रात करीब 11:45 बजे पवनपुरी स्थित आर्य हॉस्पिटल के सामने मधुबन पार्क के पास रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति के ट्रेन दुर्घटना का शिकार होने की सूचना मिली। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 39 निवासी 61 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र हरचरण दास के रूप में हुई है।

सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सदस्य एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस की मौजूदगी में घायल अवस्था में मिले व्यक्ति को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

घटना के दौरान समाजसेवी शोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, इमरान, राजकुमार खड़गावत सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: