Khulasa Online
Breaking
• रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

2 weeks ago
बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत

खुलासा ऑनलाइन। लूणकरणसर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना नाथवाना रेलवे स्टेशन के पास की है। जानकारी के अनुसार पंजाब के मलोट निवासी 65 वर्षीय जीतो पत्नी सिकंदर सरसों की कटाई के लिए जा रही थी। बताया जा रहा है कि नाथवाना स्टेशन के पास क्रॉसिंग के कारण ट्रेन कुछ देर के लिए रुकी हुई थी। इसी दौरान जीतो लघुशंका के लिए ट्रेन से नीचे उतर गई।

उसी समय अचानक एक एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और महिला उसकी चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस चालक रोहिताश स्वामी ने बताया कि ट्रेन में यात्रियों की भीड़ अधिक होने के कारण शौचालय का दरवाजा नहीं खुल पा रहा था, जिसके चलते महिला को ट्रेन से नीचे उतरना पड़ा। फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #bikanere
Share: