Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर : दुकान से घर लौट रहे व्यक्ति के साथ मारपीट कर नगदी और आभूषण छीन ले गए

3 weeks ago
बीकानेर : दुकान से घर लौट रहे व्यक्ति के साथ मारपीट कर नगदी और आभूषण छीन ले गए

बीकानेर : दुकान से घर लौट रहे व्यक्ति के साथ मारपीट कर नगदी और आभूषण छीन ले गए
बीकानेर। दुकान से घर लौट रहे व्यक्ति के साथ मारपीट कर नगदी और आभूषण छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नोखा पुलिस थाने में हिंयादेसर निवासी अन्नाराम प्रजापत ने लालचंद प्रजापत निवासी हिम्मटसर, भोजराम प्रजापत और दो-तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि वह घंटाघर के पास एक इलेक्ट्रिक दुकान में काम करता है। 21 फरवरी को दुकान से वापस अपने घर लौट रहा था उस समय ने आरोपियों ने दो मोटरसाइकिलों पर उसका पीछा किया और बीकानेर रोड़ गांव के बाईपास फांटा पर हमलावरों ने रंजिश के कारण उसकी मोटरसाइकिल के आगे अपनी बाइक लगाकर उसे गिरा दिया और उसके साथ मारपीट की।
पीडि़त ने रिपोर्ट में बताया कि लालचंद उससे रंजिश रखता था, मारपीट के दौरान उस ने शोर मचाया, जिस पर राहगीरों ने बीच-बचाव कर उसे हमलावरों से बचाया। जाते समय लालचंद ने उस की गर्दन पर लात मारी, जिससे वह बेहोश हो गया। प्रार्थी ने बताया कि हमलावर उसका मोबाइल फोन, 14 ग्राम सोने की अंगूठी, 60 ग्राम चांदी का कड़ा और ऊपरी जेब में रखे 18,700 रुपये मजदूरी के पैसे लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: