Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर : महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ा भक्ति का सैलाब

1 month ago
बीकानेर : महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ा भक्ति का सैलाब

बीकानेर : महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ा भक्ति का सैलाब
बीकानेर। जिले भर में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शिवभक्तों ने अपने मन और हृदय को पूर्ण भक्ति में डुबोते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना की। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे, भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। शिवालयों में हर-हर महादेव...जय भोले नाथ...बम-बम भोले...ऊं नम शिवाय: जैसे जयकारें गूंजते रहे। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। शहर के सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक का सिलसिला रविवार तडक़े शुरू हो गया। जिसका क्रम देर रात तक जारी रहा। जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक से मंदिरों का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस मौके पर शिव मंदिरों में फूलमालाओं और पुष्पों से भव्य सजावट की गई, और भगवान शिव की मूर्तियों का विशेष श्रृंगार किया गया। वहीं मुख्य मेला शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर में भरा। मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारे लगी रही। लोग हाथ में जल, आंकपुष्प और धतूरा लिए हुए भगवान शिव को अर्पित करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। शिवबाड़ी के इस लालेश्वर महादेव मंदिर परिसर के बाहर बड़ी संख्या में प्रसाद, खिलौने और पुष्पों की दुकान लगी हुई थी। चाट पकौड़ी के ठेलों पर भी भीड़ थी और वहां लगे झूलों पर बच्चे आनंद ले रहे थे। 
शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर, संसोलाव तालाब क्षेत्र स्थित शिव काशीनाथ मंदिर, हर्षोल्लाव स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर, धरणीधर महादेव मंदिर, गोपेश्वर महोदव मंदिर, हड़मान हत्था स्थित बारह महादेव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही जल लेकर श्रद्धालु कतारों में लगे हैं। सुबह से महादेव मंदिर में लंबी लाइन लगी हुई है। जिसमें महिलाएं, युवतियां व बच्चे, बुजुर्ग व युवा सभी हर कोई महादेव को रिझाता हुआ नजर आए। वहीं, लोगों द्वारा अपने-अपने घरों में महादेव की विशेष पूजा-अर्चना व अभिषेक किया गया। 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: