Khulasa Online
Breaking
• सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर : नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता ने बीडीए के अधिकारियों की ली बैठक, दिए ये आवश्यक निर्देश

rk
6 hours ago
बीकानेर : नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता ने बीडीए के अधिकारियों की ली बैठक, दिए ये आवश्यक निर्देश

बीकानेर : नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता ने बीडीए के अधिकारियों की ली बैठक, दिए ये आवश्यक निर्देश
बीकानेर। नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता ने मंगलवार को बीकानेर विकास प्राधिकरण सभागार में प्राधिकरण अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान जिला कलेक्टर एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष निशांत जैन भी मौजूद रहे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि विकास बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा जोड़बीड़ आवासीय कॉलोनी में पानी, बिजली और सीवरेज सहित सभी आधारभूत सुविधाएं प्राथमिकता से मुहैया करवाई जाएं। प्राधिकरण द्वारा नई विकसित की जा रही आवासीय योजनाओं में भी सभी आधारभूत सुविधाओं की पूर्व समीक्षा सुनिश्चित हो तथा इनकी उपलब्धता के अनुसार ही योजनाएं बनाई जाएं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण, आमजन को यह सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध रहे। उन्होंने बीकानेर विकास प्राधिकरण से जुड़ी लीज मनी का डाटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे बकाया लीज मनी की अपडेट जानकारी रहे। उन्होंने कहा कि बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा समस्त पत्रावली ई-मोड पर ही संधारित की जाएं। पट्टों से जुड़ी पत्रावलियां भी ऑनलाइन माध्यम से निस्तारित करने के निर्देश दिए। गुप्ता ने संपर्क पोर्टल पर लंबित और निस्तारित प्रकरणों की समीक्षा की तथा इनके निस्तारण का औसत समय तथा परिवादियों की संतुष्टि का स्तर प्रदेश की तुलना में बेहतर रखने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर लेवल 1 और 2 के मैप अधिकारी इसे अतिरिक्त गंभीरता से लें तथा प्रकरण निस्तारण के साथ परिवादी से बात भी करे। गुप्ता ने कहा कि बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा उच्च न्यायालय सहित विभिन्न न्यायालयों के प्रकरणों में समयबद्ध जवाब दिया जाए। जिन मामलों में बीकानेर विकास प्राधिकरण पार्टी है, ऐसे प्रकरणों के जवाब में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। गुप्ता ने प्राधिकरण क्षेत्र के समस्त सार्वजनिक उद्यानों में हरियाली बनाए रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ इनकी देखभाल के निर्देश दिए। कबीर वाटिका में पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र का सौंदर्यकरण बरकरार रखते हुए समस्त एमओयू की समयबद्ध पालन सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। बैठक में बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी, शासन उप सचिव डॉ. राष्ट्रदीप यादव, सचिव कुलराज मीणा, उपायुक्त ऋषि सुधांशु पांडे तथा कुणाल राहड़ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: