Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : आठवीं कक्षा की छात्रा की निर्मम हत्या के मामले में आक्रोशित लोगों ने शहर में निकाला कैंडल मार्च

5 months ago
बीकानेर : आठवीं कक्षा की छात्रा की निर्मम हत्या के मामले में आक्रोशित लोगों ने शहर में निकाला कैंडल मार्च

बीकानेर : आठवीं कक्षा की छात्रा की निर्मम हत्या के मामले में आक्रोशित लोगों ने शहर में निकाला कैंडल मार्च
बीकानेर। कोलायत के रणजीतपुरा क्षेत्र में आठवीं कक्षा की एक छात्रा की निर्मम हत्या के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठे हुए हैं और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। नाबालिग छात्रा की निर्मम हत्याकांड के मामले में लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आज इस मामले को लेकर प्रदेश की राजधानी में गुंज सुनाई दी। विधानसभा में विपक्ष के नेताओं ने इस पुरे मामलें में सख्त कार्रवाई के साथ सरकार से जवाब मांगा। वहीं दूसरी और विधायक अंशुमान भाटी ने गृहमंत्री जवाहर बेढ़म से मुलाकात की और जल्द से जल्द दोषियों को पकडऩे की मांग की। वहीं बीकानेर में गंगाशहर क्षेत्र में आक्रोशित लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर  दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की। पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि तीन दिनों से पुलिस के हाथ खाली है। पूर्व पार्षद ने कहा कि दो दिनों में इस प्रकरण को अंजाम देने वाले पकड़ में नहीं आएं तो बड़ा आन्दोलन कर बंद जैसा कदम उठाने में पीछे नहीं हटेंगे। विश्नोई ने कहा कि समय रहते अगर पुलिस प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की तो अब चक्का जाम करेंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: