बीकानेर: बातचीत करने पहुंचे, फिर लाठी से किया हमला, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर: बातचीत करने पहुंचे, फिर लाठी से किया हमला, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
खुलासा ऑनलाइन, बीकानेर। कोतवाली थाना क्षेत्र की गुलजार बस्ती में घरेलू विवाद को लेकर एक युवक पर लाठी से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बातचीत के लिए घर आए लोगों ने पहले गाली-गलौज की और फिर उसके साथ मारपीट करते हुए सिर पर लाठी से वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
पुलिस के अनुसार, गुलजार बस्ती निवासी 21 वर्षीय मोहम्मद सफी पुत्र मोहम्मद जफर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 27 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे घरेलू विवाद को लेकर आरोपी उसके घर पहुंचे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सिर पर लाठी से हमला करने से उसे गंभीर चोट आई।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मद रमजान, मोहम्मद गुलाम सबीर, मोहम्मद इस्तियाक तथा अनवर खरादी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ