बीकानेर। नशा मुक्ति केंद्र के स्टोर में मिली प्रतिबंधित दवाइयां, आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर। नशा मुक्ति केंद्र के स्टोर में मिली प्रतिबंधित दवाइयां, आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र के वल्लभ गार्डन स्थित नशा मुक्ति केंद्र में निरीक्षण के दौरान स्टोर से प्रतिबंधित दवाइयां मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दवाइयों को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार मामला मारूत नारायण सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र, वल्लभ गार्डन, बीकानेर से संबंधित है। केंद्र में 7 अक्टूबर को शाम करीब 6:30 बजे निरीक्षण की कार्रवाई की गई।
निरीक्षण के दौरान केंद्र के स्टोर में प्रतिबंधित दवाइयां अनियमित रूप से रखी मिलीं। इसके बाद पुलिस ने दवाइयों को जब्त कर लिया और मामले में कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार मामले में सुरेन्द्र पाल मेघवाल, उम्र 49 वर्ष, निवासी इन्द्रा कॉलोनी, नागौर को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जेएनवीसी थाना पुलिस के उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस प्रतिबंधित दवाइयों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ