Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर : बीडीए की आय में हुई वृद्धि, वर्ष 2025-26 में इतने करोड़ रुपये तक पहुंची आय

rk
4 months ago
बीकानेर : बीडीए की आय में हुई वृद्धि, वर्ष 2025-26 में इतने करोड़ रुपये तक पहुंची आय

बीकानेर : बीडीए की आय में हुई वृद्धि, वर्ष 2025-26 में इतने करोड़ रुपये तक पहुंची आय
बीकानेर। बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में आय वृद्धि के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बीडीए की आय वर्ष 2024-25 में 90.49 करोड़ रुपये थी, जो वर्ष 2025-26 में (31 दिसंबर 2025 तक) बढक़र 369.01 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यह लगभग 307.79 प्रतिशत की अभूतपूर्व वृद्धि है, जो प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरणों में सर्वाधिक है। साथ ही इस वित्तीय वर्ष के अंत तक आय का आंकड़ा 400 करोड़ तक पहुँचने का अनुमान है।
तुलनात्मक विश्लेषण से स्पष्ट है कि जहां जोधपुर विकास प्राधिकरण की आय में 64.76 प्रतिशत, कोटा विकास प्राधिकरण में 32.25 प्रतिशत, उदयपुर विकास प्राधिकरण में 31.42 प्रतिशत तथा अजमेर विकास प्राधिकरण में 18.16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, वहीं जयपुर विकास प्राधिकरण की आय में 3.81 प्रतिशत एवं भरतपुर विकास प्राधिकरण की आय में 15.07 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। इसके विपरीत बीकानेर विकास प्राधिकरण ने आय वृद्धि के क्षेत्र में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
आय वृद्धि के साथ विकास कार्यों के क्रियान्वयन में भी बीडीए ने उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 2024-25 में जहां पूरे वित्तीय वर्ष में कुल 78.84 करोड़ रुपये व्यय किए गए थे, वहीं चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी 2025 तक ही लगभग 90 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत के अन्य विकास कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं।
इन विकास परियोजनाओं में मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अंतर्गत कबीर वाटिका, बीडीए भवन निर्माण जैसे स्थायी प्रकृति के कार्यों के साथ प्राधिकरण की विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाएं तथा कच्ची बस्तियों में आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े कार्य सम्मिलित हैं। इन योजनाओं के माध्यम से सडक़, जल निकासी, हरित क्षेत्र, आवास एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: