Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : कैम्पर से बाइक सवारों का पीछा कर किया हमला, एक गंभीर घायल, इलाके में फैली दहशत

3 months ago
बीकानेर : कैम्पर से बाइक सवारों का पीछा कर किया हमला, एक गंभीर घायल, इलाके में फैली दहशत

बीकानेर : कैम्पर से बाइक सवारों का पीछा कर किया हमला, एक गंभीर घायल, इलाके में फैली दहशत  
बीकानेर। कैम्पर से पीछा कर बाइक सवारों हमला करने का मामला सामने आया है। घटना जिले के महाजन थाना क्षेत्र के सुई गांव में सोमवार की है। जहां पर कैम्पर गाड़ी से बाइक सवारों का पीछा कर उनके साथ मारपीट की। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, सुई निवासी जोराराम सांसी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भांजा महेंद्र बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान गांव के सोहनलाल नायक, महेंद्र कुमार सहित तीन-चार अन्य लोग कैम्पर में सवार होकर पहुंचे और बाइक सवारों का पीछा किया। कैम्पर सवारों ने पहले बाइक पर बैठे महेंद्र पर लाठी से हमला किया, पीछा करते समय बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने जोराराम को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने घायल को महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दो नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: