Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: सड़क किनारे खड़े ट्रक में मिला शव , पुलिस पहुंची मोके

1 month ago
बीकानेर: सड़क किनारे खड़े ट्रक में मिला शव , पुलिस पहुंची मोके

बीकानेर: सड़क किनारे खड़े ट्रक में मिला शव , पुलिस पहुंची मोके 

बीकानेर।  भारतमाला रोड पर किसनासर रोही क्षेत्र में एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राधेश्याम विश्नोई (49) निवासी आदमपुर मंडी, जिला हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई है। वह ट्रक लेकर भारतमाला रोड पर किसनासर रोही क्षेत्र में पहुंचा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 12 जून की शाम करीब 4 बजे राधेश्याम ने सीने में दर्द होने की शिकायत की थी। उन्होंने ट्रक मालिक सुनील बोहरा को फोन कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी। इस पर ट्रक मालिक ने उन्हें दवा लेने की सलाह दी।

इसके बाद राधेश्याम ने भारतमाला रोड स्थित रेस्ट एरिया के पास ट्रक खड़ा कर दिया। कुछ समय बाद वह ट्रक के अंदर अचेत अवस्था में मिले। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला हृदयाघात (हार्ट अटैक) से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: