बीकानेर: नीम के पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर: नीम के पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर। जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 31 जुलाई की शाम जसरासर क्षेत्र की है। मृतक के चाचा आसाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनका 19 वर्षीय भतीजा ओमप्रकाश मेघवाल अपने खेत में गया था, जहां उसने नीम के पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ