Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: खेत की पानी की कुंड में मिला 25 वर्षीय युवती का शव

1 month ago
बीकानेर: खेत की पानी की कुंड में मिला 25 वर्षीय युवती का शव

बीकानेर: खेत की पानी की कुंड में मिला 25 वर्षीय युवती का शव

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के मोमासर गांव में शनिवार सुबह एक खेत में बनी पानी की कुंड में 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान अनीता मेघवाल (25) पुत्री पुनाराम के रूप में हुई है। उसका शव पड़ोसी खेत में बनी पानी की कुंड में मिला। घटना की सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई भगवानराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया।

पुलिस ने शव को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रारंभिक कानूनी कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल युवती की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: