Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर:रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

rk
1 month ago
बीकानेर:रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
बीकानेर:रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 
 
बीकानेर। शहर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सुरपुरा-भामटसर लिंक रोड स्थित रेलवे फाटक के पास पटरियों के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना सुबह करीब 10 बजे मिली। सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सदस्य शोएब, मोहम्मद जुनैद खान और राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं जीआरपी थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
 
पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: