Khulasa Online
Breaking
• पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद: RBI ने लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश • बड़ी खबर : आप सांसद राघव चड्ढा ने बदला पाला, इस पार्टी में हुए शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीन आप सांसदों को खिलाई मिठाई • बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, पहले फेज में इतने हुआ प्रतिशत मतदान, तमिलनाडु के इतिहास में भी सबसे ज्यादा इतने प्रतिशत पड़े वोट • होर्मुज पर ट्रंप का फाइनल राउंड, नाकेबंदी के बीच सेना को दिया ये बड़ा आदेश • पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद: RBI ने लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश • बड़ी खबर : आप सांसद राघव चड्ढा ने बदला पाला, इस पार्टी में हुए शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीन आप सांसदों को खिलाई मिठाई • बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, पहले फेज में इतने हुआ प्रतिशत मतदान, तमिलनाडु के इतिहास में भी सबसे ज्यादा इतने प्रतिशत पड़े वोट • होर्मुज पर ट्रंप का फाइनल राउंड, नाकेबंदी के बीच सेना को दिया ये बड़ा आदेश

बीकानेर: करणी इंडस्ट्रियल एरिया के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

rk
7 hours ago
बीकानेर: करणी इंडस्ट्रियल एरिया के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
बीकानेर: करणी इंडस्ट्रियल एरिया के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव 
 
बीकानेर। शहर के करणी इंडस्ट्रियल एरिया के पास रेलवे पटरियों पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पता चला कि एक युवक ट्रेन से दुर्घटनाग्रस्त होकर मृत अवस्था में पटरियों पर पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
 
सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य भी एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: