बीकानेर ब्रेकिंग: भाजपा ने इनको बनाया उपमहापौर का प्रत्याशी
बीकानेर। नगर निगम में महापौर चुनाव के बाद अब उपमहापौर के चुनाव मंगलवार को होंगे। इसको लेकर भाजपा की ओर से प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा ने वार्ड 51 के पार्षद पंकज गहलोत को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बता दे भाजपा के पास 27 तथा कांग्रेस के पास 42 पार्षद है वहीं महापौर चुनाव में कांग्रेस को 50 तथा भाजपा 30 वोट मिले थे। अब पंकज गहलोत के साथ कितने पार्षद जाते है वो देखना होगा। उपमहापौर के लिए 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि कांग्रेस की ओर से घोषणा अभी बाकी है। बताया जा रहा है की इसको लेकर चर्चा की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ