Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर ब्रेकिंग: पानी की डिग्गी में दर्दनाक हादसा, महिला समेत तीन की डूबने से मौत

Bansal
2 months ago
बीकानेर ब्रेकिंग: पानी की डिग्गी में दर्दनाक हादसा, महिला समेत तीन की डूबने से मौत

बीकानेर ब्रेकिंग: पानी की डिग्गी में दर्दनाक हादसा, महिला समेत तीन की डूबने से मौत

बीकानेर। बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र के किरतासर गांव में  एक हृदयविदारक हादसा हो गया। पानी की डिग्गी (कुंड) में गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय प्रेमा किसी कारणवश पानी की डिग्गी में गिर गई। उसे बचाने के लिए उसका 15 वर्षीय बेटा नरेन्द्र और एक अन्य युवक मनोज भी डिग्गी में उतर गए। हालांकि गहरे पानी के कारण तीनों बाहर नहीं निकल सके और डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकालकर तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि पानी के कुंड में डूबने से महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान प्रेमा (30 वर्ष), उसके पुत्र नरेन्द्र (15 वर्ष) और मनोज के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: